गतिविधि आधारित पाठ्यक्रम का अर्थ स्पष्ट कीजिये।

Estimated reading: 1 minute 409 views

जो पाठ्यक्रम गतिविधियों पर आधारित होते हैं उनके अध्ययन के दौरान गतिविधियों को ही आधार बनाया जाता है। बालकों को गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अनुभव प्राप्त कराने के लिए कुछ गतिविधियों का आयोजन कराया जाता है। जिनका अस्तित्व सामाजिक स्तर पर हो, जो बालकों के सर्वांगीण विकास में सहयोगी के रूप में भूमिका अदा कर सकें।

आर्थिक तथा सामाजिक विकास के दृष्टिकोण से गतिविधि आधारित पाठ्यक्रम पर विशेष बल दिया जाता है। महत्वपूर्ण विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी में कुछ क्षेत्रों से पर्यावरण, कम्प्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक और ऊर्जा से संबंधित अध्ययन को सम्मिलित किया जायेगा। शिक्षा को ज्यादा सफल तथा सार्थक बनाने हेतु विकास गतिविधियों एवं अनुसंधानों से संबंधित न्यायाधिकरणों, अभिकरणों तथा संस्थाओं के साथ सम्पर्क विशेष रूप से किया जायेगा।

Leave a Comment

CONTENTS