पुनर्बलन कौशल पर एक सूक्ष्म पाठ योजना बनाइए।

Estimated reading: 2 minutes 96 views

विषय –  भूगोल

कक्षा – 9

समय –  10 मिनट

प्रकरण –  सूर्य तथा चन्द्र ग्रहण

शिक्षक            ग्रहण क्यों पड़ते हैं?

छात्र                 राहू और केतु, सूर्य और चन्द्र पर प्रहार करते हैं।

शिक्षक            बहुत अच्छा ! पृथ्वी किसके चारों ओर घूमती है।

छात्र                 पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है।

शिक्षक            तुम्हारा उत्तर सही है। चन्द्रमा किसके चारों ओर घूमता है।

छात्र                 चन्द्रमा पृथ्वी के चारों ओर घूमता है।

शिक्षक            हाँ। (शिक्षक छात्रों को प्रतिमान दिखाकर गतियों के ज्ञान को स्पष्ट करता है।) इन गतियों का सूर्य, पृथ्वी तथा चन्द्रमा की स्थितियों पर क्या प्रभाव पड़ता है?

छात्र                 कभी चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य आ जाता है और कभी पृथ्वी, चन्द्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है।

शिक्षक            शाबाश! चन्द्रमा को प्रकाश कहाँ से मिलता है?

छात्र                 वह सूर्य से प्रकाश प्राप्त करता है।

शिक्षक            बहुत अच्छा ! (मॉडल की सहायता से माह की अमावस्या की स्थिति का प्रदर्शन करता है।) अमावस्या को सूर्य, पृथ्वी तथा चन्द्रमा की क्या स्थिति होती है?

छात्र                 अमावस्या को चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच में होता है।

शिक्षक            ठीक है। (मॉडल की सहायता से) जब तीनों एक सीध में होते हैं, तब क्या होता है?

छात्र                 चन्द्रमा की परछाई सूर्य पर पड़ती है।

शिक्षक            शाबाश ! इस स्थिति को क्या कहते हैं?

छात्र                 इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं।

शिक्षक            बहुत अच्छे ।

Leave a Comment

CONTENTS